टिहरी जनपद में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट का दो दिवसीय प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति

 

 

04 अप्रैल 2026 – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी का टिहरी जनपद में दो दिवसीय प्रवास अत्यंत सफल एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।

प्रवास के लिए प्रस्थान करते हुए श्रीमती रुचि भट्ट जी ने हर्रावाला में पूर्व प्रधान श्री मूलचंद सिलस्वाल जी के निवास पर आयोजित पावन रामायण पाठ में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

टिहरी जनपद में प्रवेश पर मुनि की रेती मंडल में मंडल अध्यक्ष श्रीमती भगवती काला जी की अध्यक्षता में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात तीलू रौतेली सम्मान से पुरस्कृत श्रीमती रीना उनियाल जी के प्रतिष्ठान का अवलोकन कर मातृशक्ति के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बहनों ने भाजपा सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव जी, मीडिया सह-संयोजक श्रीमती बीना जोशी जी, गढ़वाल संयोजक श्रीमती रेखा डंगवाल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती इंद्रा आर्या जी एवं जिला महामंत्री श्री वैभव थपलियाल जी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत नरेंद्र नगर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा मां कुंजापुरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। चंबा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष श्रीमती इंदु डंगवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री नीरज खत्री जी एवं श्रीमती शोभानी धनौला जी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों द्वारा वीर सपूत श्री देव सुमन जी को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।

चंबा क्षेत्र में श्रीमती रुचि भट्ट जी ने कुटीर एवं लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं के कार्यों का अवलोकन किया। खड्डी से तैयार किए जा रहे शॉल एवं स्वेटर की सराहना करते हुए उन्होंने इसे महिलाओं की आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। श्रीमती उषा नकोटी जी के नेतृत्व में लगभग 300 महिलाएं रोजगार से जुड़कर सशक्त हो रही हैं।

इसी क्रम में सोमगिरी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जल शुद्धिकरण प्लांट का निरीक्षण किया गया। पवना देवी जी द्वारा संचालित इस पहल को सराहते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं महिलाओं की आर्थिक सशक्तता का सशक्त माध्यम है।

टिहरी विधानसभा के चोपड़िया गांव में Hills NGO की संस्थापक श्रीमती आशा डबराल जी द्वारा संचालित स्थानीय उत्पादों की पहल का भी अवलोकन किया गया। बुरांश का जूस, तिमला-मिर्च का अचार एवं अन्य पारंपरिक उत्पादों को देखकर उन्होंने कहा कि यह ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को सशक्त करता है। इस पहल से 12–15 महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

द्वितीय दिवस पर नई टिहरी में भाजपा कार्यालय में स्वयं सहायता समूहों एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके पश्चात नैनबाग मंडल के केम्पटी फॉल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता सेमवाल जी एवं जिला मंत्री श्रीमती कविता जी द्वारा उनका स्वागत किया गया।

प्रवास के अंतिम चरण में मसूरी मंडल पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष श्री रजत अग्रवाल जी एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पडियार जी के नेतृत्व में श्रीमती रुचि भट्ट जी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री ओ.पी. उनियाल जी सहित महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। यहां आयोजित परिचयात्मक बैठक में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमती रुचि भट्ट जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अनेक ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। महिला मोर्चा इन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह दो दिवसीय प्रवास संगठनात्मक मजबूती, महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल सिद्ध हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *